पंजाब : पंजाब में पटियाला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना मॉडल टाउन और थाना सिविल लाइन की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गिरोह को धर दबोचा है।इस वाहन चुराने वाले गिरोह के कब्जे से पुलिस ने 10 चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद की हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ज्यादातर वाहन पटियाला के राजिंद्र हॉस्पिटल और लीला भवन के इलाके से चुराए हैं। आरोपियों के अनुसार ये इलाके भीड़ भाड़ वाले हैं और यहां से वाहन चोरी करना आसान है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुमित और हैप्पी के रूप में हुई है। पटियाला पुलिस के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पत्रकारों और मीडिया को इस घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, करीब दस दिन पहले भी पटियाला पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़कर 40 से ज्यादा वाहन चोरी की मोटर साइकिल का पता लगाया है। आज गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों और इनकी अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जांच करेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *