उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल ने पूर्व सैनिकों को संगठन की रीति – नीति की जानकारी दी। उसके बाद उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई गई।

रविवार को उत्तराखंड में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने पूर्व सैनिकों को संगठन की रीति नीति की जानकारी दी और उसके बाद उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई। सभी नवांगतुक सदस्यों का स्वागत सत्कार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को जीने वाली पार्टी है। हम राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम की अवधारणा को अपनाने वाले कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा दल हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे इन विचारों, सिद्धांतों और भावनाओं को सैनिकों से बेहतर कोई दूसरा नहीं समझ सकता है। ऐसे में आप सभी जवानों का अनुशासित जीवन और कर्मठता पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। हमें 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को समय पूर्व प्राप्त करने में सफल होने की उम्मीद है।

रविवार को पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व ऑनरेरी कैप्टन और कई पूर्व कैप्टन सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक सम्मिलित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *