पंजाब : पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में 14 दिसम्बर को ब्लॉक समिति ओर जिला परिषद चुनाव हुए। 17 दिसम्बर को आए चुनाव के नतीजों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के 70% उम्मीदवारों ने चुनाव जीता। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हमारी इस जीत का श्रेय हमारे कार्यकर्ताओं और पंजाब के लोगों को जाता है।

अरविन्द केजरीवाल ने कहा हमारी जीत का मुख्य कारण नशे की विरुद्ध चलाई गई मुहिम है। पहले की सरकारों ने पंजाब में नशा फैलाया, जबकि हमारी सरकार ने 25 हजार नशा तस्करों को पकड़ा। नशा तस्करों की नशा बेचकर बनाई गई संपत्तियों को नेस्तनाबूत किया। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब के हर गांव में खेती के लिए पानी पहुंचाया। जो काम पिछले 70-75 साल में नहीं हुआ, वो हमने कर दिखाया। हमारे इन्हीं कामों को देखते हुए लोगों ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट डालकर हमारे उम्मीदवारों को जितवाया।
