मध्य प्रदेश: इंदौर के मेयर पुष्य मित्र भार्गव को नई जिम्मेदारी मिली है। वे अखिल भारतीय महापौर परिषद में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने है। भार्गव प्रदेश की मेयर परिषद में भी अध्यक्ष है। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सर्वानुमति से सौंपी गई है। अखिल भारतीय महापौर परिषद की 116वीं कार्यकारिणी बैठक 13 व 14 दिसम्बर को सूरत में आयोजित की जा रही है। वे गुजरात के सूरत में होने वाली राष्ट्रीय बैठक में इस पद की शपथ लेंगे
इस बैठक में देशभर के महापौर हिस्सा लेने सूरत पहुंचे है।इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी इसमें शामिल होने के लिए सूरत पहुंचे है। भार्गव मध्य प्रदेश से अकेले मेयर है, जो राष्ट्रीय स्तर की कार्यकारिणी में शामिल हुए है।
