उत्तराखंड: उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी से अब हवा की सेहत बिगाड़ने लगी है। स्थिति यह हो गई है कि राजधानी देहरादून का AQI 200 के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार , आने वाले दिनों में कोहरा छाने से मैदानी इलाकों की आबोहवा ज़्यादा खराब हो सकती है। फिलहाल सूखी ठंड पहाड़ से मैदान तक लोगों को परेशान कर रही है।

मंगलवार को दून का AQI 205 दर्ज किया गया। अक्तूबर व नवंबर के कुछ एक दिनों को छोड़ दें तो अभी तक प्रदेश में सर्दियों की बारिश का आंकड़ा जीरो रहा है। मौसम वैज्ञानिक बारिश न होने को आबोहवा की बिगड़ती सेहत की बड़ी व प्रमुख वजह मानते हैं। इस जलवायु परिर्वतन और मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है।

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य के आसपास रहा। प्रदेश के बाकी इलाकों का भी लगभग यही स्थिति है। बुधवार को  प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार , बारिश न होने की वजह से धूल के कण हवा में जमा हो जाते हैं, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है और इससे अस्थमा, एलर्जी जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करना चाहिए, और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *