बिहार: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिन पटना में निवास करेंगे। इस दौरान वह कई बैठकों में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। उनके स्वागत में भारतीय जनता पार्टी ने विशेष तैयारी कर ली है। 

भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वह दो दिन पटना में निवास करेंगे। पटना एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारी की है। नितिन नवीन के स्वागत के लेकर समूचा पटना बैनर और पोस्टरों से पट चुका है और अशोक राजपथ समेत कई इलाकों में उनके स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन को लेकर कार्यकर्ता  उत्साहित हैं। वह दो दिन कई कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। सोमवार को बापू सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने पटना में भाजपा नेताओं के साथ रोड शो में भाग लिया था। इस बार भी प्रतीत हो रहा है कि कि नितिन नवीन पटना में रोड शो में शिरकत करेंगे।नितिन नवीन पटना का एयरपोर्ट से बापू सभागार जाने का कार्यक्रम है। पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार तक उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके आगमन की लेकर पटना पुलिस भी मुस्तैद है। बापू सभागार में कार्यकर्ताओं, दोनों डिप्टी सीएम समेत सभी वरिष्ठ नेता और मंत्री उपस्थित रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *