उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने परिवार के साथ सीएम आवास परिसर के उद्यान में ट्यूलिप बल्ब रोप कर ट्यूलिप उगाने की मुहिम का श्रीगणेश किया। इस अभियान के अंतर्गत रोपे जाने वाले पौधों में बाईकलर और लेक पर्पल प्रजाति के खास रंगत वाले ट्यूलिप भी सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री की योजना प्रदेश में ट्यूलिप पुष्प के व्यावसायिक उत्पादन को बढ़ावा देने की है, ताकि रोजगार के नए अवसरों का सृजन हो सके। इस संबंध में उन्होंने इस उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है।
मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ सीएम आवास परिसर में ट्यूलिप बल्ब रोप कर 17 प्रजातियों के चार हजार ट्यूलिप उगाने की मुहिम की शुरूआती की। उन्होंने उद्यान विभाग को ट्यूलिप के व्यावसायिक उत्पादन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए और पुष्प उत्पादन व बागवानी के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने ट्यूलिप उत्पादन के संबंध में उद्यान प्रभारी से विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने मशरूम उत्पादन, मौनपालन समेत बागवानी से जुड़े अन्य कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में इस बार ट्यूलिप के चार हजार बल्ब रोपे जा रहे हैं, जिनमें लेक पर्पल तथा बाईकलर प्रजाति के खास रंगत वाले ट्यूलिप भी शामिल हैं।
