उत्तराखंड: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा शक्ति को प्रेरित करने का कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा से प्रेरित करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का श्रीगणेश किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया। इस दौरान सीएम द्वारा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया।
सीएम धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर निरंतर अग्रसर है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवा अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर उन्होंने वोकल फॉर लोकल के संदेश को एक जन आंदोलन बनाने का भी आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसे अभियान सबको मिलकर आगे ले जाने होंगे। उन्होंने युवाओं को अनुशासित जीवन जीने, नशे से दूर रहने, शिक्षा-कौशल विकास पर जोर देने तथा राष्ट्र कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया।
