उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में चीनी मांझे के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध सख्त दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। अब राज्य में इस मांझे से होने वाली मौतों को हत्या माना जाएगा।
राजधानी लखनऊ के बाजारखाला में चीनी मांझे में उलझकर एक युवक की मौत के पश्चात प्रदेश की योगी सरकार ने सख्त निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चीनी मांझे के इस्तेमाल परतत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को समूचे राज्य में छापेमारी करने का निर्देश दिए हैं। सीएम ने यह भी कहा कि चीनी मांझे से होने वाली मौतों को हत्या माना जाएगा। पूरे राज्य में की गई कार्रवाई की उच्चस्तरीय समीक्षा की जाएगी।
बता दें कि बुधवार को राजधानी लखनऊ के बाजारखाला में पतंग की डोर से एक युवक के गले में उलझ गई थी। इस दौरान मांझे से गले की नस कट जाने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। कुछ दिन पहले भी हवा में उड़ती पतंग के तार के हाईटेंशन लाइन पर गिर जाने से मेट्रो ट्रेनों का आवागमन भी बाधित हो गया था।
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है और इसके कारण होने वाली मौतों को हत्या की श्रेणी में रखा जाएगा। मांझे का इस्तेमाल रोकने के लिए पर पूरे राज्य में कार्रवाई की जाएगी जिसकी उच्चस्तर पर समीक्षा करने का निर्देश जारी किया गया है।
