उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बांग्लादेश से आए 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी की तीन तहसीलों में बसाया गया है। साथ ही उन्हें खेती के लिए जमीन दी गई और साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, पेंशन और मनरेगा जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। इन सब सुविधाओं के चलते उनके जीवन और आजीविका में सुधार हुआ।

इनमें धौरहरा तहसील के सुजानपुर गांव में 97 परिवार, मोहम्मदी तहसील के ग्राम मोहनपुर ग्रन्ट में 41 और मियांपुर गांव में सर्वाधिक 156 परिवारों को बसाया गया है। इसके अलावा गोला तहसील के गांव ग्रन्ट नंबर-3 में 37 परिवारों को बसाया गया है। इन परिवारों का पुनर्वास वर्षों पहले किया गया था और अब ये यहीं स्थायी रूप से रह रहे हैं।

इन विस्थापित परिवारों को बसाने के साथ ही उन्हें खेती के लिए जमीन भी आवंटित की गई। गोला तहसील के ग्रन्ट नंबर-3 में बसे 37 परिवारों को प्रति परिवार औसतन 3 एकड़ कृषि भूमि दी गई है।  धौरहरा तहसील के सुजानपुर गांव में 60 परिवारों को प्रति परिवार औसतन 1.620 हेक्टेयर और 37 परिवारों को प्रति परिवार करीब 0.607 हेक्टेयर जमीन मिली है।

विस्थापित परिवारों में उत्तर प्रदेश के धौरहरा तहसील के सुजानपुर गांव में 97 परिवार, मोहम्मदी तहसील के ग्राम मोहनपुर ग्रन्ट में 41 और मियांपुर गांव में सर्वाधिक 156 परिवारों को बसाया गया। इसके अतिरिक्त गोला तहसील के गांव ग्रन्ट नंबर-3 में 37 परिवारों को बसाया गया है। इन परिवारों का पुनर्वास वर्षों पहले किया गया था और अब ये यहीं स्थायी रूप से निवास कर रहे रहे हैं।

विस्थापित परिवारों को बसाने के साथ ही उन्हें खेती के लिए जमीन भी आवंटित की गई। गोला तहसील के ग्रन्ट नंबर-3 में बसे 37 परिवारों को प्रति परिवार औसतन 3 एकड़ कृषि भूमि उपलब्ध कराई गई है।  धौरहरा तहसील के सुजानपुर गांव में 60 परिवारों को प्रति परिवार औसतन 1.620 हेक्टेयर और 37 परिवारों को प्रति परिवार करीब 0.607 हेक्टेयर जमीन मिली है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मोहम्मदी तहसील के मोहनपुर ग्रन्ट में 15 परिवारों को प्रति परिवार 3 एकड़, 9 परिवारों को प्रति परिवार 7 एकड़ और 17 परिवारों को प्रति परिवार 5 एकड़ कृषि भूमि का पट्टा दिया गया है। साथ ही मियांपुर गांव में बसे 156 परिवारों को प्रति परिवार करीब 4.75 एकड़ जमीन दी गई है, जिसमें खेती करके वह अपनी आजीविका सुचारू रूप से चला रहे हैं।

प्रशासन के मुताबिक इन परिवारों को केवल जमीन ही आवंटित नहीं दी गई, बल्कि उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जा रहा है। पात्रता के आधार पर उन्हें मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त इन गांवों में  राशन वितरण, मनरेगा, मिड-डे मील, समग्र शिक्षा योजना, टीकाकरण, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जरिए बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी के अनुसार बांग्लादेश से विस्थापित होकर उत्तर प्रदेश आए 331 हिंदू परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनपद लखीमपुर की 3 तहसीलों में बसाया गया है। इन परिवारों को न सिर्फ कृषि योग्य जमीन आवंटित की गई, बल्कि राज्य व केंद्र सरकार की सभी जन-कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *