उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में प्रचंड सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने और कोहरा छाने का पूर्वानुमान जारी किया है। चुभने वाली सर्दी और ठिठुरन वाली हवाओं ने प्रदेश के तराई और पूर्वांचल के इलाकों में आम जनजीवन और यातायात दोनों को प्रभावित किया। शुक्रवार सुबह कोहरे की मोटी चादर की वजह से राजधानी लखनऊ समेत मेरठ, वाराणसी, सहारनपुर, अलीगढ़ जैसे कई शहरों में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। पूर्वांचल और तराई के ज्यादातर इलाकों में दिन के तापमान भारी गिरावट महसूस की गई और शीत दिवस जैसे हालात रहे। कई शहरों में रात के तापमान में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है।
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, प्रदेश में आने वाले दिनों में सर्दी और कोहरे का असर इसी तरह जारी रहने वाला है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से आ रही हवाओं के असर से उत्तर प्रदेश में भी ठंड में इजाफा हुआ है। इस बीच दिन के तापमान में तो कोई भारी परिवर्तन नहीं आएगा लेकिन रात के पारे में गिरावट आएगी।
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक ठंड और कोहरे का असर लगभग इसी तरह रहने वाला है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से उत्तर प्रदेश में की ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। दिन के तापमान में तो कोई ज्यादा परिवर्तन नहीं आएगा लेकिन रात के पारे में गिरावट देखने को मिलेगी।आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट आने से रातें और अधिक सर्द हो जाएंगी।
