उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर  घने कोहरे के कारण मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर लगने के बाद वाहनों में आग लग गई।  इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 80 लोगों के घायल होने की सूचना है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय दृश्यता लगभग शून्य थी। कोहरे के चलते एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों में धमाके के साथ आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया।

घायलों को जिला अस्पताल मथुरा और वृंदावन में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। कई घायल लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *