उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ से खाड़ी देशों में जाने वाले विमानों के ढाई हजार टिकट रविवार को निरस्त कर दिए गए। इसमें मुख्य रूप से दुबई, मस्कट, आबूधाबी, दम्माम, रियाद इत्यादि के विमानों के टिकट शामिल रहे। 

अमेरिका व इस्राइल के ईरान पर किए गए हमले के पश्चात खाड़ी देशों से लखनऊ का एयर नेटवर्क पूरी तरह कट गया है। दुबई व ईरान का एयरस्पेस बंद होने से इस रूट पर विमानों का संचालन ठप हो गया है, जिससे कई लखनऊवासी खाड़ी देशों में फंस गए हैं। रविवार को खाड़ी देशों को आने-जाने वाली 15 से अधिक उड़ानों को निरस्त कर दिया गया जिसमें आबुधाबी दम्माम, रियाद और शारजाह आदि एयरपोर्टाें की उड़ानें मुख्य रूप से शामिल हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि रविवार को लखनऊ से इन देशों के लिए एक भी उड़ान रवाना नहीं हो सकी। इसके अलावा तकरीबन ढाई हजार यात्रियों को अपने टिकट निरस्त कराने पड़े।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। नए टर्मिनल टी थ्री पर जहां से इंटरनेशनल उड़ानों का संचालन होता है, वह पूरी तरह खाली नजर आया। लखनऊ से खाड़ी देशों दुबई, मस्कट, अबुधाबी, शारजाह, दम्माम, रियाद आदि की तरफ जाने के लिए यात्री नहीं आए और न ही इन देशों से कोई विमान लखनऊ आया। ईरान व दुबई का एयरस्पेस बंद होने की वजह से विमानों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और लखनऊ से खाड़ी देशों को जाने वाली कई उड़ानों को निरस्त करना पड़ा और साथ ही खाड़ी देशों से आने वाली आठ उड़ानें संचालित नहीं की गईं। बता दें कि लखनऊ, बहराइच, गोंडा, सुलतानपुर, बलरामपुर समेत  आसपास के कई जिलों के लोग दुबई, सऊदी अरब सहित कई देशों की  यात्रा करते हैं।

लखनऊ से खाड़ी देशों को जाने वाले विमानों के ढाई हजार टिकट रविवार को निरस्त कर दिए गए जिनमें मुख्यतः दुबई, मस्कट, रियाद, आबूधाबी, दम्माम इत्यादि के विमानों के टिकट सम्मिलित रहे। एयरलाइंस की तरफ से यात्रियों को सूचना दी गई कि अभी हालात सामान्य नहीं हैं ऐसे में आठ मार्च के बाद ही यात्रियों को एयर टिकट जारी किए जा सकेंगे।

लखनऊ एयरपोर्ट पर एयरलाइन कंपनियों के काउंटरों पर रविवार को बहुत कम भीड़ नजर आई। इसमें जिन यात्रियों को रविवार व आने वाले दिनों में फ्लाइट पकड़नी थी, वे परेशान नजर आए। एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके बावजूद जो लोग खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं, उनके परिजन एयरपोर्ट पर पूछताछ काउंटरों पर जानकारी लेने आ रहे हैं और एयरलाइन प्रतिनिधि उनके सभी सवालों के संतोषजनक उत्तर देने की चेष्टा कर रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *