नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान हो रहे हंगामे पर वीरवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदूषण के मुद्दे पर बहस और चर्चा करने से बच रही है। उन्होंने कहा कि हम सदन में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर अपनी नीतियां और फैसलों पर खुलकर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी को डर है कि वह तथ्यों के आधार पर बहस नहीं कर पाएंगे।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी यह भली – भांति जानती है कि उनसे यह प्रश्न जरूर किया जाएगा कि पिछले 11 साल तक दिल्ली को गैस चेंबर बनाने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए क्या नीतियां बनाई और अपनाई गईं। लेकिन इस सवाल का आप के पास कोई ठोस जवाब नहीं है इसलिए वह बहस से बच रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी सदन में इस मुद्दे से भाग कर दिल्ली की जनता से मुंह छुपा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *