ग्रेटर नोएडा में शनिवार सुबह घने कोहरे की वजह से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दादरी थाना क्षेत्र में दो जगहों पर भीषण सड़क हादसे हुए। चक्रसेनपुर और समाधीपुर फ्लाईओवर के पास कोहरे के चलते कई वाहन आपस में टकरा गए।

पहली दुर्घटना चक्रसेनपुर फ्लाईओवर के पास हुई, जहां तीन वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। दूसरी दुर्घटना समाधीपुर फ्लाईओवर के पास हुई , जहां लगभग एक दर्जन वाहन कोहरे के कारण आपस में टकराए। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दादरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने टोल प्रबंधन टीम के साथ मिलकर क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर सुरक्षित जगह पर खड़ा करवाया। पुलिस टीम को यातायात नियंत्रित करने हुए जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ समय में यातायात को सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों दुर्घटनाओं में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *