उत्तराखंड:  उत्तराखंड में हरिद्वार जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव 2025-26 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। शनिवार देर रात मुख्य चुनाव आयुक्त प्रदीप पालीवाल ने चुनाव परिणामों की औपचारिक घोषणा की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर जसमेंद्र सिंह ‘मोंटू’ ने जीत दर्ज की।

मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 11 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई जो रात तक चली। इसके बाद सभी पदों पर विजयी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर जसमेंद्र सिंह को सर्वाधिक 384 मत मिले और उन्हें विजयी घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में मीनाक्षी कपिल ने 292 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राव फरमान को 279 मत मिले।

सचिव पद पर विपिन चंद्र द्विवेदी ने 696 मतों के साथ जीत हासिल करने में सफलता पाई। सह सचिव पद पर जितेंद्र कुमार सिंघानिया 444 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए।  आय-व्यय निरीक्षक पद पर राकेश आर. चौहान 578 प्राप्त कर विजयी रहे। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर नीरज कुमार वीर 372 मत पाकर विजयी हुए।

कार्यकारिणी सदस्य में अंकित भोरीवाल, बसंत कुमार चतुर्वेदी, प्रशांत सैनी, दीक्षित सिंह राठौड़, ललित कुमार सैनी, दिनेश चंद्र पांडेय और मोहित सिंह को विजयी घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस कार्य में सहायक चुनाव अधिकारी अश्वनी सैनी, सुनील चौहान, प्रफुल्ल शर्मा, पंकज चौहान ने उनका सहयोग किया किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *