उत्तराखंड, हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई है। अब मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।
दरअसल, रेलवे ने बनभूलपुरा की गफूर बस्ती, इंदिरा नगर, नई बस्ती और रेलवे पटरी से सटे इलाकों की करीब 29 हेक्टेयर जमीन पर अपना दावा किया है। रेलवे के अनुसार यहां रह रही बड़ी आबादी ने अवैध निर्माण किया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लोग यहां करीब 50 साल से रह रहे हैं। इस मामले में हल्द्वानी निवासी रविशंकर जोशी ने साल 2022 में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर कोर्ट ने भूमि को अतिक्रमणमुक्त करने के निर्देश दिए। इस फैसले के खिलाफ स्थानीय लोगों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

