उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अब मौसम में बदलाव आने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिनों में कहीं भी बारिश और कोहरे की संभावना नहीं है। 

उत्तर प्रदेश में मौसम ने धीरे-धीरे करवट बदलने शुरू कर दिया है। पछुआ के कमजोर पड़ने और रफ्तार धीमी होने के चलते दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। धूप में गर्माहट महसूस होने लगी है और दिन के समय ऊनी कपड़ों, जैकेट पहनने की जरूरत नहीं रह गई है।

कई लोगों ने ऊनी कपड़े पहनने कम कर दिए हैं, जिससे मौसम के बदलते मिजाज का संकेत मिल रहा है। हालांकि, सोमवार सुबह तराई के इलाकों, खासकर उत्तराखंड और नेपाल से सटे जिलों में कोहरा देखने को मिला। बाकी प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही।

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार से पूरे प्रदेश को कोहरे से निजात मिलने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र प्रभावी नहीं है। इस वजह से आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। आने वाले अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है।

राजधानी लखनऊ में सोमवार को मौसम में अचानक गर्माहट बढ़ी हुई महसूस की गई। पछुआ की रफ्तार धीमी पड़ते ही धूप की तल्खी बढ़ गई, जिससे दिन में धूप से चुभन महसूस हुई। तेज धूप की वजह से लोग असहज दिखाई दिए और जैकेट व ऊनी कपड़ों की जरूरतों में भी कमी आ गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में 2 – 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *