हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को शिमला के कैंसर अस्पताल परिसर में रैडियोथेरेपी विभाग में करीब 25 करोड़ की लागत से स्थापित पैट सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ किया। 

शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज यानि आईजीएमसी में मरीजों के लिए पैट सीटी स्कैन की सुविधा प्रारंभ हो गई है। कैंसर अस्पताल परिसर के रैडियोथेरेपी विभाग में वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने करीब 25 करोड़ की लागत से स्थापित पैट सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ किया। साथ ही सीएम ने न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन भी किया।

हिमाचल में पहली बार किसी सरकार अस्पताल में यह सुविधा प्रारंभ हुई है। पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी यानि पैट स्कैन की सुविधा प्रारंभ हो जाने से विशेष तौर पर कैंसर रोगियों का उपचार आसान हो जाएगा और बीमारी का सही तरीके से पता लग पाएगा। इस टेस्ट की सुविधा से रोगों का प्रारंभिक स्तर पर ही मेटाबॉलिक और मॉलिक्यूलर स्तर पर पता लग सकेगा। विदित हो कि पारंपरिक इमेजिंग तकनीकों जैसे सीटी स्कैन और एमआरआई की तुलना में पैट तकनीक बहुत पहले ही शारीरिक परिवर्तनों का पता लगा लेती है।

यह सुविधा कैंसर के स्टेज निर्धारण और पुनः मूल्यांकन, उपचार के प्रभाव का आकलन, बीमारी की पुनरावृत्ति का पता लगाने और रोग के पूर्वानुमान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इससे मस्तिष्क ट्यूमर, सिर और गर्दन के कैंसर, यूरोलॉजिकल एवं टेस्टिकूलर मैलिगनेंसिज़, थायरॉयड कारसिनोमा, लंग्स कारसिनोमा, प्लूरल मैलिगनेंसिज, थाइमिक ट्यूमर, इसोफेगोगेसट्रिक कारसिनोमा, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्ट्रोमल ट्यूमर, ब्रेस्ट कारसिनोमा और कोलोरेक्टल कारसिनोमा जैसी बीमारियों का निदान और बेहतर तरीके से किया जा  सकेगा। आईजीएमसी में यह टेस्ट दस हजार रुपए में किया जाएगा, जबकि निजी अस्पतालों में इसकी कीमत 25 हजार रुपए तक है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *