उत्तराखंड: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित गीता प्रेस गोरखपुर की सुप्रसिद्ध कल्याण पत्रिका के शताब्दी महोत्सव में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कल्याण पत्रिका के शताब्दी अंक का विमोचन किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

गृह मंत्री अमित शाह ने कल्याण पत्रिका के 100वें अंक के विमोचन के शुभ अवसर पर उपस्थित रहने का अवसर प्रदान करने के लिए गीता प्रेस का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत में हर वह व्यक्ति जिसकी सनातन धर्म में आस्था है और जिसे भारतीय संस्कृति तथा इस भूमि से प्यार है, वह गीता प्रेस से अनजान नहीं हो सकता।

कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार देश को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर प्रगतिशील है। आज देश में आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी समस्याओं को सख्ती से कुचला जा रहा है। सीएम ने कहा कि गीता प्रेस विगत सौ वर्षों से हमारी सनातन संस्कृति के प्रसार में अतुलनीय योगदान देती आ रही है। प्राचीन भारत में जब विदेशी शक्तियां समाज को भ्रमित कर रही थीं, उस समय गीता प्रेस परिवार ने पुराणों और श्रीमद्भगवद्गीता व श्रीरामचरितमानस जैसे सनातनी ग्रंथों को प्रकाशित कर भारत की जनता को जागृत किया।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हम राज्य में सांस्कृतिक मूल्यों और लोकतंत्र को सुरक्षित करने का प्रयास भी कर रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *