हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 14 दिसंबर को होने वाले टी20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जम कर अभ्यास किया। भारतीय कोच गौतम गंभीर की देखरेख में बल्लेबाजों ने टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल सहित बल्लेबाजी कर खूब पसीना बहाया। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने स्टेडियम की पिच का मुआयना भी किया। धर्मशाला में पिच तेज़ होने के चलते टीम को एक बड़ा टारगेट खड़ा करना होगा ताकि दक्षिण अफ्रीका को बड़ा लक्ष्य दिया जा सके। इसके लिए टीम ने खूब अभ्यास किया जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने होटल में ही आराम किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *