उत्तर प्रदेश : भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया।इस समारोह में कई क्रिकेटर और विशिष्ट मेहमान सम्मिलित हुए।
भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और उनकी जीवनसंगिनी वंशिका सिंह के शाही रिसेप्शन से नवाबों का शहर लखनऊ क्रिकेट, सियासत और शाही चमक-दमक से सराबोर हो गया। मंगलवार को आयोजित इस शाही रिसेप्शन पार्टी में नवविवाहित जोड़े ने 1960 मॉडल की चमचमाती रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर एंट्री की। देश की राजधानी दिल्ली दिल्ली से खास तौर पर मंगवाई गई इस कार ने रिसेप्शन को क्लासिक टच प्रदान किया। कुलदीप और वंशिका स्टेज पर बेहद सादगी से पहुंचे जिसने सबका दिल जीत लिया।
इस समारोह में जब टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर स्टेज पर पहुंचे तो कुलदीप ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में पहुंचे और कुलदीप ने उनके भी पैर छूकर उनका अभिवादन किया। सीएम ने नवदंपति को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।
कुलदीप और वंशिका के रिसेप्शन में क्रिकेट जगत और राजनीति के कई बड़े दिग्गजों ने शिरकत की। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन और रविंद्र जडेजा सपत्नी इस समारोह में शामिल हुए। उन पर फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया गया। साथ ही समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस समारोह में उपस्थित होकर नए जोड़े को बधाई दी। मेहमानों की सुविधा के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का विशेष इंतजाम किया गया था।
बीते 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में शादी रचाने के बाद लखनऊ का यह रिसेप्शन वीवीआईपी मेहमानों के साथ – साथ कुलदीप के गांव से आए लोगों के लिए भी यादगार बन गया।
कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी की है। बीते शनिवार दोनों का विवाह मसूरी में संपन्न हुआ था। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में यह शादी बेहद खास और निजी समारोह में संपन्न हुई थी। इस विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत से जुड़े कुछ खास मेहमान ही सम्मिलित हुए थे। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही थी, जिन्हें लेकर लोगों में उत्सुकता बनी रही।
