उत्तर प्रदेश: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। बसपा ने 07 फरवरी को प्रदेशभर के नेताओं की बैठक बुलाई है। 

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आगामी 07 फरवरी को पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इस अवसर पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में संगठन के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में जोनल से लेकर विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों को आने के लिए कहा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान बसपा सुप्रीमो चुनाव की तैयारियों के विषय में मंथन कर अहम दिशा निर्देश जारी करेंगी।

बसपा सुप्रीमो ने कुछ दिनों पूर्व विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए थे , जिसके बाद पार्टी ने 1600 टीमों का गठन किया गया था। ये टीमें  प्रत्येक गांव में जाकर बसपा समर्थकों को सक्रिय करने के साथ नए वोटर बनाने के कार्य में जुटी थी। बैठक के दौरान इस कार्य की प्रगति के बारे में जाना जाएगा और सभी पदाधिकारियों से एसआईआर के कार्यों के बारे में भी रिपोर्ट ली जाएगी।

इस दौरान सवर्ण वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए बसपा सुप्रीमो यूजीसी के नये नियमों के बारे में भी पार्टी लाइन को बताएंगी। दरअसल, यूजीसी के नए नियमों को लेकर बसपा ने सटीक प्रतिक्रिया दी थी, जिसे सराहा भी गया था।

अब इस मामले पर बसपा सुप्रीमो पार्टी का रुख अधिक स्पष्ट कर सकती हैं, जिससे पदाधिकारी उनके संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सके। बैठक में सभी जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, बामसेफ के जिला संयोजक, भाईचारा कमेटी के पदाधिकारी और मंडल संयोजक उपस्थित रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *