पंजाब: 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव होने में लगभग 1 साल शेष रह गया है। इसे देखते हुए सभी राजनैतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने आने वाले चुनावों के मद्देनजर अपनी चुनावी रणनीति बना कर तैयारी शुरू कर दी है। सभी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
चुनावी रणनीति के क्रम में भावी चुनाव को देखते हुए देखते हुए गत दिवस भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और केंद्र में रेल राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना का दौरा किया। उन्होंने लुधियाना स्थित बीजेपी पंजाब कोषाध्यक्ष और लुधियाना सेंट्रल के इंचार्ज गुरुदेव शर्मा के कार्यालय में पार्टी के नेताओं से मुलाकात की। सभी से वार्तालाप का उन्होंने आने वाले चुनाव की तैयारी का जायजा लिया। राज्य मंत्री ने प्रेस वार्ता आयोजित कर आने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी पार्टी की नीति और तैयारी के बारे में विस्तार से परिचर्चा की।
