उत्तराखंड : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को गोद लेने वाले माता-पिताओं को सम्मानित किया। दत्तक ग्रहण माह के अवसर पर संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित समारोह में मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई बच्चा अनाथ न रहने पाए, और सबको उचित पोषण और मातृत्व मिले, इसकी जिम्मेदारी पूरे समाज की है। उन्होंने कहा कि कोई दंपति जब किसी अनाथ को गोद लेता है तो उनपर ईश्वर की विशेष अनुकंपा होती है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अपना खून ही बुढ़ापे की लाठी बनेगा, यह पुराने जमाने की रूढ़िवादी सोच है। किसी भी बच्चे के लिए माता-पिता का सम्मान व आत्मीयता, उनका खून का रिश्ता नहीं बल्कि बच्चों को दिए गए संस्कार तय करते हैं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों से आए दत्तक माता-पिता को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के विशेष पोस्टर का अनावरण भी किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *