नई दिल्ली : देश की प्रमुख घरेलू एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने वीरवार को मौसम की खराबी और संचालन के कारण अपनी 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं। इनमें से सिर्फ़ चार उड़ानें ऑपरेशन कारणों से रद्द हुईं जबकि खराब मौसम बाकी उड़ानें रद्द होने का कारण बना। प्रभावित हवाईअड्डों में देहरादून, अगरतला, वाराणसी, बंगलुरू, चंडीगढ़ और वाराणसी और शामिल हैं। DGCA) ने इस सर्दी के मौसम के लिए 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक का समय ‘फॉग विंडो’ घोषित किया हुआ है।

इस मौसम के दौरान एयरलाइंस को कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है। इसके तहत सिर्फ वह पायलट जो लो-विजिबिलिटी में उड़ान भरने में प्रशिक्षित हों, उन्हें ही फ्लाइट्स में तैनाती दी जाए। इसके साथ ही विमान का मानक CAT-IIIB हो, ताकि धुंध में सुरक्षित लैंडिंग की जा सके। इंडिगो के अनुसार, बंगलूरू में कम दृश्यता और धुंध के कारण उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उड़ानें रद्द होने से उत्पन्न हुई परेशानी को साझा कर रहे हैं।

मालूम हो कि एयरलाइंस को धुंध के मौसम में सुरक्षित लैंडिंग के लिए CAT-III नाम के एडवांस नेविगेशन सिस्टम का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसके तहत CAT-III-A तकनीक की मदद से विमान रनवे विज़ुअल रेंज 200 मीटर होने पर भी लैंड कर सकता है, जबकि CAT-III-B तकनीक से विमान 50 मीटर से कम दृश्यता में भी सुरक्षित लैंडिंग कर सकता है।

आज से पहले भी इंडिगो ने दिसंबर के पहले हफ्ते में हजारों उड़ानें रद्द कर दी थीं जिस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। डीजीसीए ने इस पर चार सदस्यीय पैनल बनाया है, जिसे एयरलाइन की योजनाओं और क्रू की कमी जैसी समस्याओं की जांच सौंपी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *