उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) की ओर से रायपुर के मालदेवता में राहत सामग्री वितरित की गई। झुग्गियों मे रहने वाले लगभग 100 परिवारों के लिए  एनएपीएसआर चैरिटी बाजार के माध्यम से निःशुल्क मार्किट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चों एवं वयस्कों के सर्द, गर्म कपड़े के अलावा जूते, चादरें, बच्चों के खिलौने इत्यादि वितरित किये गए ।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि एनएपीएसआर बुक बैंक मे लोगों द्वारा अपने कपड़े, जूते के साथ घरेलू सामान के अलावा इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिक सामान भी दान किया जाता है। इस सामान को एनएपीएसआर द्वारा समय-समय पर एनएपीएसआर चैरिटी बाजार के माध्यम से जरूरतमन्दों को बांट दिया जाता है । आरिफ खान ने दूनवासियों सहित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिहोंने एनएपीएसआर मे अपने नये व पुराने कपड़े डोनेट किये हैं।

जरूरतमन्दों को सामान वितरण करने वालों मे एनएपीएसआर लाइब्रेरी से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले राकेश जोशी, आस्था नेगी, ईशिता राणा, अनुष्का आर्या, महेन्द्र सिंह, OFD स्कूल नितिन यादव और दिल्ली से आये अमर सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में भी  एनएपीएसआर द्वारा अलग-अलग स्थानों पर समय-समय पर निःशुल्क चैरिटी बाजार का आयोजन किया जाता रहेगा ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *