चंडीगढ़ : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला वीरवार को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें मुकाबले के लिए चंडीगढ़ पहुंच गई हैं। भारत ने कटक में पहला मुकाबला जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 11 दिसंबर को खेले जाने वाले मुकाबले का चंडीगढ़ और देश के क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मुकाबले में लोगों को लोकल ब्वॉय शुभमन गिल के साथ – साथ बुमराह, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों के दीदार का सपना पूरा होगा।

दूसरे मुकाबले के लिए दोनों टीमें आज शहर में पहुंच चुकी हैं।

न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान भारतीय महिला विश्व कप विजेता टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूर्व भारतीय स्टार युवराज सिंह के नाम से तैयार किए गए किए स्टैंड का भी उद्घाटन किया जाएगा। मैच से पहले स्टेडियम में लेजर शो भी होगा। मुकाबले के लिए स्टेडियम में लगभग पूरे ब्लॉक की सभी टिकटें बिक चुकी हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *