पंजाब : पंजाब के भवानीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों और किसानों को जागरूक किया तथा सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसानों का कहना है कि बिजली बिल 2025 और मनरेगा योजना में प्रस्तावित बदलाव किसानों व मजदूर वर्ग के हितों के खिलाफ हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर बड़ी संख्या में किसान दोपहिया वाहनों पर सवार होकर सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।
प्रदर्शनकारी किसानों की मोटरसाइकिल रैली जिला संगरूर के भवानीगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से होकर गुजरी, जहां किसानों ने लोगों को सरकार की नीतियों से होने वाले संभावित नुकसान के बारे में जानकारी दी।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर जनता विरोधी कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को ऐसे कानून लाने से पहले किसानों और आम जनता की राय जरूर लेनी चाहिए, ताकि किसी भी वर्ग को नुकसान न पहुंचे। सभी की राय से बनी नीतियां जनहितकारी होंगी और इसका लाभ सभी वर्गों तक पहुंचेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *