महाराष्ट्र: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में  भाजपा समर्थित महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। इतवार को जारी हुए 288 सीटों के परिणाम में महायुति को 215 सीटों पर सफलता हासिल हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत के लिए महाराष्ट्र की जनता को बधाई दी है। पीएम ने एक्स पर लिखा कि यह जीत, लोगों पर आधारित विकास के हमारे विजन में भरोसे को दर्शाता है।

इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है! नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में बीजेपी और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र के लोगों का आभारी हूं। यह जन-केंद्रित विकास की हमारी सोच में लोगों के भरोसे को। दिखाता है। हम सारे राज्य में हर नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने वाले भाजपा और महायुति के सभी कार्यकर्ताओं की मैं सराहना करता हूं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *