हरियाणा :  पंजाब से लगते बोर्डर हरियाणा के कैथल जिले में आने वाले गोला चिका क्षेत्र के लोगों को काफी समय से ये शिकायत थी,  कि वहां पार्कों, खंडहर में तब्दील हो चुकी इमारतों और श्मशान घाट के पास खाली पड़े क्षेत्र में यहां के युवक छुप कर नशा करते हैं। इसकी सूचना उन्होंने डॉयल 112 पर कैथल पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां छापेमारी की तो वहां उन्हें कई युवक मिले जो छुप कर नशा कर रहे थे। पुलिस ने युवकों को पकड़ कर उन पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।

पुलिस ने पकड़े गए युवकों के परिवार को सूचित किया और  जो युवक अपनी मर्जी से नशा छोड़ना चाहते थे, उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया। इस कार्रवाई में शामिल रहे पुलिसकर्मी सुनील संधू ने इस घटना की कवरेज कर रहे मीडिया कर्मी अनिल कुमार को बताया कि हरियाणा पुलिस का हॉटस्पॉट नशा मुक्ति अभियान लगातार जारी है। जिस भी व्यक्ति को नशा करने वाले दिखें तो वह तुरंत डायल 112 पर संपर्क कर इसकी सूचना दे। पुलिस उचित कार्रवाई करेगी और को नशे के आदी व्यक्तियों को इलाज के लिए नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *