पंजाब: पंजाब सरकार की पहल पर लुधियाना प्रशासन ने गर्भवती महिलाओं को बड़ी  सौगात प्रदान की है। लुधियाना प्रशासन ने मिशन जीवनी की शुरुआत की है। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने जानकारी देते हुए बताया की गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के समय मृत्यु को रोकने के लिए यह शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत प्रशासन आशा वर्करों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जो महिलाएं प्राइवेट हॉस्पिटल में नहीं जा सकती हैं उनको सरकारी अस्पतालों में ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यदि किसी भी स्तर पर की गई लापरवाही की वजह से कोई दुर्घटना घटती है तो उसकी जांच कराकर दोषी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिमांशु जैन, डिप्टी कमिश्नर लुधियाना

लुधियाना में गर्भवती महिलाओं के लिए यह सौगात पंजाब सरकार द्वारा मातृ वंदना योजना के तहत वित्तीय सहायता और आशा वर्कर्स को दी जाने वाली विशेष ट्रेनिंग से जुड़ी है। इस योजना का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार करना है। इसमें गर्भवती महिलाओं को आर्थिक मदद के साथ-साथ, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आशा कार्यकर्ताओं को नई तकनीक और देखभाल के तरीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर आशा वर्कर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सही देखभाल कर सकेंगी और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिला सकेंगी। सरकार की इस योजना का उद्देश्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *