उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने 230 से ज्यादा नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों (पीएम श्री स्कूलों के अतिरिक्त) में इस साल पुरस्कार वितरण कराये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को 6500 रुपये प्रदान किए जाएंगे और साथ ही प्रत्येक स्कूल में बच्चों और अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा जनपद के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी और नियमित उपस्थिति वाले छात्रों के लिए यह एक खास खुशखबरी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने एक नवीन और प्रेरक कदम उठाते हुए 230 से ज्यादा नामांकन वाले स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों को सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। इस योजना के तहत जनपद के चारों ब्लॉकों के चयनित परिषदीय विद्यालयों में पहली बार पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक चयनित स्कूल को विभाग की ओर से 6500 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी जिससे छात्रों और अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। सबसे ज्यादा स्कूल बिसरख ब्लॉक से चुने गए हैं। इसके बाद दनकौर, दादरी और जेवर ब्लॉक के स्कूलों को इस योजना में सम्मिलित किया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने 230 से अधिक नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों (पीएम श्री स्कूलों के अतिरिक्त) में इस वर्ष पुरस्कार वितरण कराये जाने के लिए प्रत्येक विद्यालय को 6500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। हर स्कूल में बच्चों और अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक कक्षा से परीक्षा में सबसे अधिक अंक पाने वाले, सबसे अधिक उपस्थिति वाले और खेलकूद या अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले एक-एक छात्र-छात्रा को पुरस्कृत किया जाएगा। अभिभावकों को शॉल या स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए जा सकते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार इस समारोह से बच्चों को पढ़ने और प्रत्येक दिन स्कूल आने की प्रेरणा मिल सकेगी।
