पंजाब: पंजाब पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में नशे के विरुद्ध युद्धस्तर पर कार्रवाई की जा रही है। समाज में नशे के खिलाफ चलाई जा रही नशा  विरुद्ध मुहिम के तहत पंजाब के लुधियाना में भी अलग – अलग इलाको में कासों अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि कासों ऑपरेशन (CASO Operation) लुधियाना में हाल ही में रेलवे पुलिस द्वारा चलाया गया एक विशेष तलाशी अभियान है। नशे के खिलाफ चल रहे इस अभियान में लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।लुधियाना में इस मुहिम की अगवाई रेलवे पुलिस की डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी द्वारा की जा रही है। इस मुहिम में उनके साथ लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा सहित लुधियाना पुलिस के कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

डीजीपी रेलवे शशि प्रभा द्विवेदी

कासों ऑपरेशन का उद्देश्य पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाना है। इस ऑपरेशन के दौरान अभी तक लुधियाना में 34 एफआईआर दर्ज करने के साथ 35 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान अभियुक्तों के पास से 392 ग्राम हीरोइन, 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रतिबंधित 775 नशीली दवाइयों के साथ 06 पेटी शराब भी जब्त की गई।

CASO ऑपरेशन में पुलिस को काफी सफलता मिली है। पुलिस ने आम जनता से अपील की कि नशा तस्करी या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल को दी जाए। पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *