नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता में उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के विधानसभा में दिए गए विवादित बयान पर  उनका बचाव किया। संजय सिंह ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नाम बदल कर भारतीय झूठा पार्टी कर देना चाहिए। भाजपा  देश में धार्मिक उन्माद और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। उसने श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर झूठा वीडियो बनाया और पंजाब में हिंसा फैलाने और माहौल खराब करने का प्रयास किया।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह

पंजाब पुलिस द्वारा की गई इस वीडियो की फॉरेंसिक जांच से इसकी सच्चाई सामने आ गई है। संजय सिंह ने साजिश रचने वाले नेताओं और मंत्रियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को अमृतसर के दरबार साहिब में जाकर माफी मांगनी चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *