पंजाब: पंजाब के अमृतसर में एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया। हत्या की वारदात का एक लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक आते आते हैं और हत्या कर भागते हुए घटनास्थल से फरार हो जाते हैं।

पंजाब में एक बार फिर शादी समारोह में गोली चलने की घटना घटित हुई है। इस बार अमृतसर के मेरी गोल्ड मैरिज पैलेस चल रहे एक शादी समारोह में वल्टोहा गांव आम आदमी पार्टी के सरपंच जर्मल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वारदात को अंजाम देने के लिए दो बदमाश मोटरसाइकिल पर आए थे।मृतक सरपंच शादी समारोह में एक कुर्सी पर बैठे थे तभी बदमाशों ने पीछे से आकर उनके सिर पर गोली चला दी। सरपंच को गोली मार कर दोनों बदमाश फरार हो गए और सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या का सीसीटीवी फुटेज़

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू की। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीजीपी गौरव यादव से फोन पर बात की। सीएम ने डीजीपी से दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

गोली चलते ही खुशियों के माहौल में मातम पसर गया और वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस मैरिज पैलेस में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इस फुटेज के आधार पर पुलिस की कई टीमें बदमाशों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी हैं । पुलिस घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है और साथ ही घटना के चश्मदीदों से भी मदद ली जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *