नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोहरा अब सिर्फ सुबह के समय थोड़ी दिक्कत कर रहा है वरना दिन की तेज धूप तो गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम में सिर्फ सुबह-शाम की ठंड ही रह गई है। बीते कुछ दिनों से सर्दी के मौसम में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। भले ही कोहरा सुबह के समय कुछ परेशानी देता है, लेकिन दोपहर के समय निकल रही तेज धूप से गर्मी महसूस हो रही है। नतीजतन अब सिर्फ सुबह-शाम ही ठंड का अहसास हो पा रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा।  10 फरवरी तक आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम पारे में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

बुधवार को सुबह के समय कोहरा और धुंध छाई रही जिसका असर दृश्यता पर भी पड़ा। सुबह के समय बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान किया तो दोपहर में सूर्यदेव ने दर्शन देकर लोगों को गर्मी का अहसास कराया। लेकिन, शाम के समय चली तेज ठंडी हवाओं ने फिर  से ठंड में इजाफा कर दिया।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाली 10 फरवरी तक दिल्ली और एनसीआर में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। दिन के समय आसमान ज्यादातर साफ ही रहेगा लेकिन आंशिक रूप से बादल भी छा सकते हैं। सवेरे के वक्त हल्का कोहरा बने रहने की संभावना है। किसी दिन 25 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास की रफ्तार से थोड़ी तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार धीरे-धीरे मंद होकर 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह जाएगी। इस दौरान तापमान में थोड़ी ठंडक रहेगी और सुबह के समय हल्का कोहरा भी रह सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *