राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के घटने का क्रम शुरू हो गया है, जिससे प्रदूषित हवा में लगातार सुधार के आंकड़े दर्ज हो रहे है। दिल्ली में बुधवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई और आसमान में स्मॉग की हल्की चादर भी दिखाई दी। इस दौरान लोग मास्क पहने नजर आए। साथ ही, सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान वायु AQI 259 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी दिखाता है। इसमें मंगलवार की तुलना में 23 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।

एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां AQI 276 दर्ज किया गया, यह भी खराब श्रेणी दर्शाता है। वहीं, गाजियाबाद में 262, नोएडा में 256 और ग्रेटर नोएडा में 224 AQI दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 195 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी का सूचक है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *