उत्तराखंड: राजधानी देहरादून के औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई स्थित श्री बालाजी नाम की कंपनी की फैक्टरी में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस फैक्टरी में आग लगी है उसमें परफ्यूम बनाया जाता है। फैक्टरी परिसर के भीतर से सिलिंडर के धमाकों की आवाज सुनाई दे रही थी। वहीं, बगल की फैक्टरी तक आग पहुंचने की आशंका के चलते उसमें से सामान निकाला गया।

फैक्ट्री में आग लगने से इलाके में आग की लपटें और धुएं का गुबार फैल गया। आग की विशाल लपटें देखकर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान आग धीरे-धीरे पड़ोसी इकाइयों तक फैलने की आशंका से मौके पर अफरा तफरी मची रही। फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला और स्थिति को काबू में किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *