अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी अपने जीओएटी इंडिया टूर-2025 पर भारत में हैं। वह आज दिल्ली के अरुण जेटली इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होने वाले प्रदर्शनी मैच में शिरकत करेंगे। इसके चलते राजधानी दिल्ली पुलिस विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
ट्रैफिक संबंधी किसी भी असुविधा से बचने के लिए यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को कुछ मार्गों से बचने की सलाह दी है। कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम के आसपास के मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। चिह्नित वाहनों के लिए तीन मुख्य पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है।
समारोह के दौरान सुरक्षा के लिए तीन हजार सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। स्टेडियम के अंदर – बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरों से पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मेसी के फैन्स के स्टेडियम पहुंचने की संभावना है।
सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी जिम्मेदारी संभालेंगी।
