दिल्ली – एनसीआर: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम का रंग बदल गया है। शुक्रवार की सुबह राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई और गरज के साथ तेज हवाएं चल रही हैं जिससे ठंड में इजाफा महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने गरज के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट  जारी किया है। ऐसा माना जा रहा है कि मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और मौसमी बदलाव अगले दो – तीन दिनों तक जारी रह सकता है।

यूं तो जनवरी के महीने में आमतौर पर कड़ाके की ठंड पड़ती है लेकिन इस बार दिन का तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली जिसके फलस्वरूप एक सशक्त और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पर प्रभाव डाल रहा है। इसके चलते  दिल्ली में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई थी, जिसका असर शुक्रवार सुबह से ही दिखने को मिल रहा है। मौसम के पूर्वानुमान में बारिश के साथ गरज-चमक और लगभग 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई थी।बारिश के पश्चात दिन के तापमान में गिरावट आएगी और यूनतम तापमान भी नीचे चला जाएगा। इससे ठंड एक बार फिर दस्तक देगी और सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ जाएगी।

राजधानी में बीते कुछ दिनों से लोगों को सर्दी में भी गर्मी का अहसास हो रहा था, लेकिन मौसम विभाग ने 23 जनवरी से मौसम के फिर से यू-टर्न लेने की संभावना जारी की थी। मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ है ।

दिल्ली सहित एनसीआर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शुक्रवार की सुबह राजधानी और नोएडा समेत आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में सुबह से ही गरज के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने भी गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी चेतावनी जारी की है। दिल्ली, ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में सुबह के समय अंधेरा छाया रहा। बारिश और तेज हवाओं के चलने से वायु प्रदूषण भी कम होने की संभावना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *