देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी यानि आईएमए के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर में शनिवार को 157वीं पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारी कैडेट्स को भारतीय सेना में कमीशन प्रदान किया गया। इस अवसर पर समारोह में गौरव, परंपरा और सैन्य अनुशासन की झलक देखने को मिली। थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने परेड की समीक्षा की और सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाले कैडेट्स को बधाई दी।

उन्होंने नव-नियुक्त अधिकारियों से भारतीय सेना की परंपराओं का पालन करते हुए निष्ठा और समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना में कमीशन मिलना जिम्मेदारी भरे जीवन की शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि अकादमी से पास होकर देश की सेवा करना कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है।एक अधिकारी अपने आचरण , अनुशासन और निर्णय से लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बनता है।

पासिंग आउट परेड में 157वें रेगुलर कोर्स, 46वें टेक्निकल एंट्री स्कीम, 140वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स, 55वें स्पेशल कमीशंड ऑफिसर्स कोर्स और टेरिटोरियल आर्मी ऑनलाइन एंट्रेंस एग्ज़ाम 2023 कोर्स के कुल 525 अधिकारी कैडेट्स को कमीशन प्रदान किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *