पंजाब/ मोहाली
संवाददाता : अनिल सौदा
पंजाब इन्वेस्टर्स सर्कल 2026 के तहत पंजाब के मोहली में हुए एक कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने शिरकत की। इस समागम में हिस्सा लेने के उपरांत मंत्री ने प्रेस वार्ता की।
प्रेस वार्ता के दौरान अमन अरोड़ा ने कहा कि व्यापार को बढ़ावा देने के लिए जब से पंजाब में भगवंत सिंह मान की सरकार बनी है तब से नए स्टारडम को स्पोर्ट करने के लिए हमने एक बहुत अच्छी पॉलिसी बनाई गई है। इस पॉलिसी के तहत 2022 से पहले जहां 36 स्टेडियम थे, वहीं अब उनकी संख्या 404 रजिस्टर्ड हो चुकी है।
वर्तमान में 28 नए स्टेडियम के लिए 1 करोड़ 18 लाख रुपए पंजाब सरकार की ओर से दिए गए। इस से 3 महीने पहले 30 स्टेडियम के लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपए दिए गए थे।
उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि यंगस्टर्स के पास जो बिजनेस के जो आइडियाज़ हैं उनको आगे बढ़ाया जा सके। मैं बड़े इन्वेस्टर्स को बताना चाहता हूं कि हमारे युवाओं के अंदर बहुत पोटेंशियल है।
युवाओं के नवाचार विचारों को सपोर्ट किया जाना चाहिए, क्योंकि न जाने कब कौन सा इडिया एक बिलियन डॉलर की कंपनी बना दे।
उन्होंने समारोह के समापन पर कहा कि आज का यह इवेंट बहुत सक्सेसफुल रहा है और उन्होंने 28 विनर्स को मुबारकबाद दी।