उत्तराखंड: बुधवार को हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में अवैध मेडिकल स्टोर और बिना लाइसेंस क्लीनिक चलाने वालों पर पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्यभर में अवैध गतिविधियों पर सख्ती के आदेशों के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर यह ऑपरेशन हरिद्वार ग्राम रावली महदूद क्षेत्र में चलाया गया।
इस कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं । कुछ स्टोर संचालक कार्रवाई की भनक लगते ही अपने स्टोर व दुकानें बंद कर फरार हो गए। टीम ने कुल 12 मेडिकल स्टोर्स को सीज किया और साथ ही ड्रग विभाग ने कई दुकानों के स्टॉक की विस्तृत जांच की। अधिकारियों के अनुसार, जो भी मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस या गैरकानूनी तरीके से संचालित होते पाए गए, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

