नई दिल्ली: दिल्ली समेत एनसीआर में चल रही हवाओं के साथ हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। 

दिल्ली समेत एनसीआर में बुधवार को मौसम बदल गया है।  तेज गर्मी से परेशान पूरे इलाके को बादलों ने घेर लिया है और कई जगहों पर बूंदाबांदी दर्ज हुई है। दिल्ली में मौसम विभाग ने बुधवार को मौसम के ज्यादा खराब रहने की चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट जारी किया  है। इस दौरान राजधानी के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई है और मौसम विभाग ने नोएडा में भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में एक – दो दिन मौसम बदला रहेगा

दिल्ली में फरवरी महीने में चटख धूप से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है जिससे मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा। मंगलवार को आसमान साफ रहा और दिन भर तेज धूप निकली रही लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंड अभी भी बनी हुई है। हालांकि दिल्ली में होने वाली बारिश से तापमान में ज्यादा कमी नहीं आएगी। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस हफ्ते मौसम में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *