पंजाब : न्यू चंडीगढ़ में कल भारत ओर दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 क्रिकेट मैच खेला गया । इस मैच का मुख आकर्षण दो नए बनाए गए स्टैंड थे । एक स्टैंड पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के नाम पर बनाया गया , जबकि दूसरा महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम पर बनाया । इन स्टैंड का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया । इस मौके पर क्रिकेटर युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर अपने माता पिता के साथ शामिल हुए ।
