दिल्ली – एनसीआर : देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पांचवीं तक की कक्षाओं को ऑनलाइन संचालित करने का आदेश जारी किया गया है और इनकी परिक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं।
दिल्ली – एनसीआर में प्रदूषण के चलते ग्रेटर नोएडा के सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड के साथ अन्य बोर्ड की कक्षा पांच तक की कक्षाएं अग्रिम आदेश तक ऑनलाइन मोड पर कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के अनुसार ग्रैप चार लागू हो गया है। ग्रेप-4 लागू होने के बीच कक्षा 9 और 11 तक के छात्रों की पढ़ाई अब हाइब्रिड मोड में कराई जाएगी। यानी जहां संभव होगा, वहां बच्चे स्कूल आकर पढ़ सकेंगे और साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प भी खुला रहेगा। शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 9 और 11 तक के छात्रों के लिए नई व्यवस्था का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में इन कक्षाओं की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराई जाएगी।
निदेशालय ने साफ किया है कि यह फैसला वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के शनिवार के आदेश के बाद लिया गया है। छह से नौ और 11वीं की कक्षाएं हाइब्रिड मोड पर संचालित होंगी। हालांकि, 10वीं और 12वीं के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। बोर्ड परीक्षा के कारण उनकी कक्षाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। साथ ही परिषदीय स्कूलों में चल रही परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। बीएसए ने स्पष्ट किया कि कक्षा पांच तक की परीक्षाएं अब बाद में कराई जाएंगी। वहीं छह से आठवीं तक की परीक्षाएं जारी रहेंगी।
