भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही टी-20 मैचों की श्रृंखला का चौथा मुकाबला बुधवार को लखनऊ में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर भारत सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा। मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम का लक्ष्य भी मुकाबला जीतकर सीरीज में वापसी करने का होगा।

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में सीरीज का चौथा मैच खेला जाना है, जिसको लेकर स्टेडियम प्रबंधन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

भारतीय टीम में सबकी नजरें विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के अलावा शुभमन गिल, हरनफनमौला हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव पर हाेंगी । वहीं दूसरी ओर ओर दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने स्टार खिलाड़ियों क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर ब्रेविस और कप्तान एडन मार्करम से बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद करेगा। इकाना स्टेडियम में होने वाले चौथे हाई-वोल्टेज मुकाबले का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। आयोजकों के अनुसार दोनों टीमों का अभ्यास सत्र मंगलवार को प्रस्तावित है, जो शाम के सत्र में आयोजित किया जा सकता है।

कुछ मैचों को छोड़कर इकाना स्टेडियम में टी-20 मुकाबलों के सफल आयोजनों का पुराना इतिहास रहा है। बीते आईपीएल के सत्र में स्टेडियम में खूब रन बरसे थे, जिसका स्थानीय समर्थकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। ऐसे में दमदार बल्लेबाजों से सजी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने की उम्मीद की जा सकती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *