झारखंड: झारखंड के धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर लगे रेलवे शोपीस के पास अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय स्टेशन के बाहर भारी संख्या में लोग मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, धनबाद रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने पार्किंग क्षेत्र में कोयले की आकृति में एक स्टेचू बनाया गया है, जिसे चारों तरफ ग्रिल से घेराबंदी की गई है। अचानक अज्ञात कारणों से इस स्टेचू में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें ऊपर उठने लगीं।

आग की सूचना पर रेलवे कर्मचारी और रेल पुलिस के जवान मौक पर पहुंचे। पार्किंग एरिया में मौजूद लोगों ने भी मदद की लेकिन वहां पानी का पर्याप्त इंतजाम नहीं था। स्टेशन के गेट के पास ही आग पर काबू पाने के लिए बाल्टी में बालू रखा गया था, जिसे फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *