हिमाचल प्रदेश: प्रदेश की ऊंची चोटियों पर लगातार तीसरे दिन बर्फबारी भी हुई है। सोमवार सुबह 13050 फीट ऊंचे रोहतांग पास सहित लाहौल की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। 

लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है। राजधानी शिमला सहित कुल्लू में भी सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। प्रदेश के किसान व बागवान लंबे समय से अच्छी बारिश के इंतजार में है। मौसम खराब रहने से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 10.6, सोलन में 5.0, मनाली में 6.9, कांगड़ा में 7.3, मंडी में 8.1 और बजाैरा में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य में अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट आने की संभावना है।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आने वाले दिनों में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व लाहाैल-स्पीति के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।  20 और 21 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई है। 15 से 17 दिसंबर तक भाखड़ा बांध बिलासपुर के जलाशय क्षेत्र के  हिस्सों के आसपास और बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में सुबह और देर रात को घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *